स्वतन्त्रता संग्राम की नायिका वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई

ग्वालियर भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की नायिका क्रांतिकारी वीरांगना झलकारी बाई जयंती मनाई। ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार द्वारा झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वापुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर उन्होने अपने उद्वबोधन में कहा कि आज देश की झलकारी बाई से प्रेरणा लेकर प्राण देकर भी देष और संविधान की रक्षा करने का जजवा होना चाहिये झलकारी बाई को याद करते हूये उन्होने कहा कि समाज के साथ-साथ देश की रक्षा ही प्रत्येक व्यक्ति का धर्म होना चाहिये।
वीरांगना की प्रतिमा की सफाई एवं रंग रोगन एवं स्थल के आस-पास अत्याधिक गंदगी पाये जाने पर विधायक डॉ. सिकरवार द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही वीरांगना की उपेक्षा किये जाने के कृत्य की घोर शब्दों में निन्दा कि गई। साथ इस संबंध में लापरवाही के लिये संबंधितो का उत्तरदायित्व निर्धारित करने तथा भविष्य में महापुरूषों की जयंती होने के एक-दो दिन पूर्व प्रतिमा की धुलाई एवं प्रतिमा स्थल की सफाई, रंग-रोगन प्रकाश की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतू कलेक्टर एवं संभागी आयुक्त को पत्र प्रेषित किया।
इस अवसर पर अवधेश कौरव (पूर्व पार्षद), राजेश वर्मा पूर्व पार्षद, पूरन सूयवंशी, विजय माहौर, महेन्द्र शर्मा, डॉ. कमलेश इन्दोरिया, सुधीर मंडेलिया, पवन खरे, असलम खान, नगरपाल आर्य, राजेन्द्र राठी, महेन्द्र गोरे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *