एक बदमाश को अवैध हथियारों पांच 32 बोर पिस्टल सहित गिरफ्तार

ग्वालियर एसपी अमित सांधी को आज खबर मिली कि एक व्यक्ति नयागांव तिराहा ग्वालियर शिवपुरी हाईवे के पास अवैध हथियारों की बिक्री करने की फिराक में खड़ा है, एसपी ने तत्काल एएसपी पूर्व/अपराध शाखा राजेश दण्डोतिया को क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर हथियारों के तस्कर को पकडने हेतु निर्देषित किया।
डीएसपी क्राइमब्रांच विजय भदौरिया 22. नवम्बर को टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम कोे बताये स्थान नयागांव तिराहा ग्वालियर शिवपुरी हाईवे के पास भेजा गया। क्राइम ब्रांच की टीम को बताये स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैग टॉगंे हुये खड़ा दिखा। क्राईम ब्रांच की टीम को देखकर उक्त बदमाश ने भागने का प्रयास किया गया, जिसे घेराबंदी कर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा धरदबोचा गया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाश के बैग की तलाशी ली गई तो उसमे 32 बोर की 05 पिस्टल मिली तथा 01 जिंदा राउण्ड मिला। गिरफ्तार बदमाश से हथियारों व राउण्डों के सबंध मंे पूछताछ करने पर उसने बताया कि अवैध हथियारों को सेधंवा से लेकर आता था, और ग्वालियर में एक पिस्टल कोे 25-30 हजार रूपये में बिक्री करता था। उक्त बदमाश के खिलाफ थाना क्राइम ब्र्रॉच ग्वालियर मे आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध हथियारों के संबंध पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *