Gwalior को मिला गार्बेज फ्री सिटी 3 स्टार अवार्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ग्वालियर देश में 15वें स्थान पर
ग्वालियर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में गार्बेज फ्री सिटी 3 स्टार अवार्ड Gwalior को मिला है। अवार्ड देश की राजधानी Delhi में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया और इसके साथ ही 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में ग्वालियर स्वच्छता रैंक में 15वें स्थान पर रहा। साथ ही सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में ग्वालियर को Gold  मिला है। अवार्ड लेने के लिए नगरनिगम आयुक्त किशोर कन्याल, अपर आयुक्त संजय मेहता एवं स्वच्छता के नोडल अधिकारी श्रीकांत काटे दिल्ली गये थे।
निगमायुक्त ने बताया कि निगम के सफाई मित्रों की मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज ग्वालियर ने स्वच्छता के क्षेत्र में 4523.52 का स्कोर किया था जिस कारण Nagar Nigam Gwalior  ने 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में 15वीं रैंक हासिल की है।
निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए अभी से जुटना हैं जिसमें आपका महत्वपूर्ण सहयोग हमें चाहिए। कचरा वाहन आने पर गीला व सूखा गचरा अलग-अलग दें साथ ही कचरा सिर्फ डस्टबिन में ही डालें और साथ ही स्वच्छ शहर के लिए दूसरों को भी कचरा खुले में न डालने के लिए प्रेरित करें और इसके साथ ही उन्होने निगम के सफाई मित्रों से कहा कि हमें दुगनी क्षमता के साथ शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए जुटना है। जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में हम उच्चतम स्थान पर आ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *