महाआर्यमन सिंधिया ने 26 जन्मदिन पर रानीमहल में काटा केक, पूरे आयोजन पर प्रियदर्शिनी की थी नजर

ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन की राजनीति में एंट्री की अटकलें अब और तेज हो गयी है। क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब वह अकेले बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के बलीच होंगे। महाआर्यमन के 26 जन्मदिन पर जयविलास पैलेस में शाम 5.50 बजे एक पांच मंजिला केक भाजपा कार्यकर्त्ताओं के बीच काटा गया इस मौके पर आतिशबाजी भी चलायी। ऐसे भाजपा कार्यकर्त्ता और सिंधिया समर्थक शिवपुरी से आकाश तोमर भी कहां पीछे रहने वाले थे। जमकर हो कर आतिशबाजी के बीच महाआर्यमन को फलों से तौला गया। इस बीच काफी होंच-पोंच का माहौल रहा।


7 केक कटे महल में
जयविलास पैलेस के रानीमहल में महाआर्यमन के 26 जन्मदिन पर आयोजित समारोह में भाजपा एवं सिंधिया समर्थकों अपने केक लेकर आये। जिनकों महाआर्यमन ने पहुंच उन केक को काटा फिर इसके बाद हुआ फलों का वितरण। इस मौके पर महल की ओर से आये कार्यकर्त्ताओं के लिये और स्वलपाहार की व्यवस्था की।


महल के बाहर लगा जाम
महाआर्यमन सिंधिया के 26 जन्मदिन में शामिल होने के लिये आये कारों के काफिला में उर्जामंत्री प्रघुम्नसिंह तोमर की कार फंस गयी उन्हें पैदल चल कर ही रानी महल में आयोजित समारोह में शामिल हुए। रानी महल के चारों कारों जाम लग गया जिससे दो पहिया वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हो रही थी।


प्रियदर्शिनी महल के अंदर से कर रही थी मॉनीटरिंग
रानी महल परिसर में केक कटने के बाद अनियंत्रित भीड हो गयी तो इस पर महल के स्टाफ के साथ साथ प्रियदर्शिनी सिंधिया सत्त नजर रखे हुए थी। बार-बार महल के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *