जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 2 एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ठिकानों पर एनकाउंटर में 4 आतंकवादियों को मार गिराया। आईजी कश्मीर ने एनकाउंटरों की पुष्टि करते हुए कहा कि कुलगाम के गोपलपुरा और पॉम्बई इलाके में ये एनकाउंटर हुआ है। पॉम्बई इलाके में मुठभेड़ अभी जारी है।
अभी 3 से 4 आतंकी छुपे हुए
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के पॉम्बई इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। तलाश अभियान शुरू होते ही आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे थे वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और चार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकवादियों के शव भी बरामद कर लिए है। वहीं इलाके में अभी 3 से 4 आतंकी और छुपे होने की संभावना है।
