ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 विश्वकप विजेता बना
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के फायनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियां ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक तरफा अन्दाज में जीत हासिल की है। कंगारू टीम ने पहली बार टी20 विश्वकप का खितालब जीता है।
