WhatsApp New Feature – बदलने जा रहा है चैटिंग का अंदाज, जानिये नये फीचर के बारे में सबकुछ
नई दिल्ली. WhatsApp अपने कॉन्टैक्ट इन्फो पेज के लिये नये लुक पर काम कर रहा है। WhatsApp पर नया रूप गुगल के अपने डिफॉल्ट कॉन्टैक्ट व्यू के साथ अलाइन होगा। जबकि लिस्ट वर्तमान वर्जन के समान दिखाई देगी। एक बार जब यूजर जानकारी देखने के लिये कॉन्टैक्ट पर क्ल्कि करता है। इसे एक पॉप-अप के साथ पेश किया जायेगा। टॉप पर प्रोफाइल इमेज दिखायेगा और उसके बाद महत्वपूर्ण जानकारी जिसमें संपर्क नम्बर शामिल होगा। उसके बाद मीडिया द्वारा जो उस विशेष यूजर द्वारा भेजा गया था।
WhatsApp पर नया फीचर
वॉट्सएप पर वर्तमान कॉन्टैक्ट इंफो पेज पर टॉप पर प्रोफाइल इमेज दिखाता है इसके बाद मीडिया और उसे स्पेसिफिक यूजर द्वारा भेजे गये अन्य अटैचमेंट को दिखाता है। कॉन्टैक्ट इंफोर्मेशन देखने के लिये, यूजर को पेज को नीचे स्क्रॉल करना होगा। बीज वर्जन में परिवर्तन संपर्क जानकारी को अधिक प्रमुखता देगा। नया वॉट्सएप फीचर WABetainfo द्वारा देखा गया। एक वेबसाइट है जो इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लीकेशन किे Beta वर्जन पर नई सुविधा को ट्रैक करती है। नया वॉट्सएप बीटा फीचर मैसेजिंग वर्जन 2.1.21.2312 और कुछ लोगों के लिये 2.1.21.23.11 पर देखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि वॉट्सएप पहले से ही बीटा टैस्टर में बदलाव कर रहा है।
WhatsApp के डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर में आयेगा यह बदलाव
WhatsApp ने पिछले साल अपने यूजर्स के लिये डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को जारी किया था। इस फीचर से 7 दिनों के बाद यूजर्स द्वारा चुने गये चैट्स के मैसेज का गोयब किया जा सकता है। WhatsApp खबरों की माने तो WhatsApp अपने लेटेस्ट बीजा अपडेट में इस फीचर की समय सीमा को लेकर एक बड़ा बदलाव कर रहा हे। आप कितने दिनों बाद मैसेज डिस अपीयर होने के ऑप्शन को ऐक्टिवैट कर सकते है। इसमें आपको नये ऑप्शन्स दिये जा रहे हैं। अब अपने मैसेज को 7 दिनों के साथ 24 घंटे और 90 दिनों के ऑप्शन्स को भी चुन सकते हैं। इस फीचर को ऐक्टिवेट करने के लिये आपको सबसे पहले WhatsApp में जिस चैट के लिये आप इस फीचर को ऑन करना चाहते हैं। उसकी सेटिग्स में जाना। उसमें आपको इस फीचर को ऑप्शन दिख जायेगा।

