छठ पूजा कर लौट रहे रिक्शा की ट्रक से टक्कर, 10 लोगों की मौत

असम. करीमगंज में एक बड़ा सडक हादसा हो गया है, इस हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। दरअसल एक ऑटो रिक्शा की सीमेंट लाने वाले ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस समय हुई जब लोग आधी रात को छठ पूजा करके लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने असम और त्रिपुरा रोड को बंद कर दिया।

सीएम सरमा ने जताया दुख
असम के पाथरखंडी के बैतखाल में गुरुवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और ऑटोरिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने कहा है कि असम पुलिस ट्रक के चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ऐसा अनुमान है कि मृतकों में चाय बागान में काम करने वाले लोग शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते ऑटो रिक्शा के भीतर बैठे लोगों की मौत हो गई। जिस जगह पर हादसा हुआ वो असम-त्रिपुरा सीमा पर करीमगंज जिले के पाथरकांडी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आता है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ट्रक और ऑटो रिक्शा की सीधी टक्कर के बाद हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *