त्योहार पर जेएएच में 72 घंटे का अलर्ट, राउंड का क्लॉक ड्यूटी पर रहेंगे डॉक्टर, पुलिस, फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग भी इमरजेंसी सर्विस देने तैयार

ग्वालियर. दीपावली पर ग्वालियर अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल (जयारोग्य हॉस्पिटल) में 72 घंटे के अलर्ट मोड पर रहेगा। 4 से 6 नवंबर तक यहां जूनियर डॉक्टर की राउंड का क्लॉक डयूटी के साथ ही वरिष्ठ डॉक्टर भी निगरानी करेंगे। जेएएच के बर्न यूनिट, कैजुलिटी वार्ड व ट्रॉ्मा सेंटर में त्योहार को लेकर इंतजाम किए गए हैं, जिससे ऐसे समय में घटना या आगजनी में घायल होकर पहुंचता है, तो उसे तत्काल और सही इलाज मिल सके। पड़वा और दौज पर अवकाश होने के बाद भी डेंगू और वायरल को देखते हुए 2 घंटे की ओपीडी रहेगी इसके साथ ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग ने भी अपने-अपने स्तर पर त्योहार पर अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी करते हुए इमरजेंसी सेवा के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

जिला प्रशासन ने सभी  विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा
त्योहार पर जब पूरा शहर छुट‌टी मना रहा होगा, तो डॉक्टर, पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मचारी हमारी सुरक्षा के लिए डयूटी कर रहे होंगे। जिला प्रशासन ने सभी महत्वपूर्ण विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। क्योंकि पटाखे चलाने के दौरान कई बार लोग या बच्चे घायल हो जाते हैं। ऐसे में इलाज न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है, पर अब ऐसा नहीं होगा। अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल समूह जेएएच में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक पूरी मुस्तैदी से काम करेगा। यहां की बर्न यूनिट, ट्रॉमा सेंटर, कैजुलिटी वार्ड तो अलर्ट रहेंगे ही, साथ ही नेत्र रोग विभाग, सर्जरी विभाग भी तैयार रहेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त वेंटीलेटर व बेड का भी इंतजाम किया गया है।

जिला अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल भी तैयार
जेएएच के अलावा जिला अस्पताल मुरार, सिविल हॉस्पिटल हजीरा को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। क्योंकि कोई भी घायल होने के बाद सबसे पहले क्षेत्र में ही अस्पताल की ओर भागता है, इसलिए यह मंशा है कि घायल को प्राथमिक उपचार यहीं मिल जाए, तो जेएएच की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यहां भी डॉक्टर इमरजेंसी सेवा में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *