श्रद्धांजलि सभा- सार्वजनिक जीवन में एक अच्छे कार्यकर्ता थे, योग्य कार्यकर्ता बनाने में अपना योगदान दिया- नरेंद्रसिंह तोमर

ग्वालियर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शरद गौतम के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया । केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने शरद गौतम को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में एक अच्छे कार्यकर्ता थे । उन्हें सार्वजनिक जीवन की बहुत अच्छी समझ थी। उन्होंने कहा कि अनेक लोगों ने उन्हें योग्य कार्यकर्ता बनाने में अपना योगदान दिया। वहीं उन्होंने भी 30 – 32 साल के राजनैतिक जीवन में अनेक कार्यकर्ताओं का निर्माण किया । उन्होंने कहा कि शरद को थोड़ा बोलने पर अधिक समझने की अच्छी खासी समझ थी । उनकी इसी समझदारी के कारण मैं उनसे काफी प्रभावित था ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर ने शरद गौतम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शरद गौतम का सामाजिक जीवन में रहते हुए भी दिखावे से दूर थे, ऐसे कार्यकर्ता कम ही होते हैं। उन्होंने कहा कि वे सबके साथ सहज होकर मिलजुल कर काम किया करते थे ।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जयप्रकाश राजोरिया ने मुझसे शरद गौतम को पहली बार मिलवाया था । उनकी पार्टी के दायित्वों की यात्रा सहज नहीं थी । ऐसे कार्यकर्ता का असमय में चले जाना बहुत पीडादायी और कष्टदायी है । उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से परिवार को नुकसान तो हुआ ही है, लेकिन दल और समाज को भी भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि शरद गौतम के असमय चले जाने से उनके परिवार पर जो वज्रपात हुआ है उनके चले जाने से भाजपा परिवार को भारी नुकसान हुआ है यहां पर हम सब उपस्थित जन बहुत दुखी हैं
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छोटी आयु में महत्वपूर्ण पदाधिकारी के चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है अध्यक्ष कमल माखीजानी ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने और शरद ने युवा मोर्चा मैं साथ साथ काम करना शुरू किया था । तब शरद गौतम युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हुआ करते थे और मैं जिला मंत्री था । उसके बाद हम दोनों ने भाजपा में जिला महामंत्री के रूप में काम किया। भाजपा वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कहा कि यह बहुत पीड़ादायक होता है जब अपने से छोटे की श्रद्धांजलि अर्पित करना पड़े तथा उन्होंने कहा की शरद गौतम मौन कार्यकर्ता थे । यह उनकी विशेषता थी । मंत्री भारत सिंह कुशवाह, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी कांग्रेस नेता अमर सिंह माहौर आदि ने भी शब्द श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *