महाराजपुरा एयरपोर्ट पर सरकारी विमान के दुर्घटना के जिम्मेदार चीफ पायलट निलंबित, लायसेंस पहले हो चुका निलंबित
ग्वालियर. भारतीय वायुसेना के महाराजपुरा एयरबेस पर 6 मई की रात कोविड़-19 के बचाव के लिये अहमदाबाद रेमडिसिवर इंजेक्शन की खेप लेकर आये सरकारी विमान की लैडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस समय सरकारी विमान को चीफ पायलट कैप्टन माजिद अख्तर उड़ा रहे थे। मप्र शासन के सरकारी विमान के चीफ पायलट कैप्टन माजिद अख्तर को विमानन विभाग से निलंबित कर दिया गया था। डीजीसीए द्वारा विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वजह बने कैप्टन माजिद का लायसेंस अगस्त में ही एक वर्ष के लिये सस्पेंड किया जा चुका है। पायलट को मामूली चोट आयी थी जबकि विमान पूरी तरह से कबाड़ बन गया था।
विमानन विभाग ने सीनियर पायलट कैप्टन माजिद अख्तर को इस विमान के लिये जिम्मेदार मानते हुए दुर्घटनाग्रस्त के 6 महीने के बाद निलंबित कर दिया गया हे। विमानन विभाग के सचिव एम कलेवंद्रन ने जारी कर आदेश में कहा है कि कैप्टन माजिद अख्तर की गंभीर लापरवाही की वजह से शासकीय विमान 6 मई 2021 को दुर्घटनाग्रस्त होने से शासन को क्षति होने के फलस्वरूप उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अपेक्षित है। इसलिये उन्हें प्रभाव से निलंबित किया गया है।
परिवार में है कई आईएएस
इधर कैप्टन माजिद से जुड़े लोगों का कहना है कि विमान दुर्घटना के 6 माह बाद विमानन विभाग विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही कई सीनियर अधिकारियों को कार्यवाही से बचाने की एक कड़ी है। ऐसा बताया जा रहा है कि डीजीसीए की कार्यवाही होने से पूर्व विमानन विभाग को कार्यवाही करना थी। लेकिन प्रशासनिक खींचतान में यह में यह टलती रहीं। ऐसे विमानन विभाग ने खानापूर्ति और दिखावें के लिये कैप्टन माजिद के निलंबन आदेश जारी किये हैं।
डीजीसीए ने लायसेंस किया था निलंबित
इससे पहले कैप्टन माजिद को दुर्घटना के लिये जिम्मेदार मानते हुए डीजीसीए ने 25 अगस्त को उनका उड़ान लायसेंस एक वर्ष के लिये निलंबित कर दिया था। इस अवधि में उन्हें कोई उड़ान भरने का अधिकार नहीं होगा।
