भिण्ड और इटावा को जोड़ने वाला चम्बल पुल क्षतिग्रस्त, पिलर नम्बर 6 की बैरिंग टूटी, भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित
ग्वालियर. भिण्ड से इटावा को जोड़ने वाला बरहीगांव के नजदीक चम्बल पुल में एक बार फिर से तकनीकी खराबी आ गयी है। यह खराबी पुल पर से लगातार निकलने वाले रेत और गिट्टी से भरे ओवरलोडेड वाहन हैं। पुल के पिलर नम्बर 6 का बैरिंग टूट गया हे। तकनीकी खराबी को दूर किये जाने को लेकर 30 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस बीच पुल के पिलर में संधारण कार्य चलेगा।
पुल का निर्माण 1942 में हुआ था
भिण्ड इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 719 के चम्बल पुल 79 वर्ष पुराना है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार इस पुल का निर्माण वर्ष 1942 में हुआ था। पिछले कुछ वर्षो से इस पुल पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो गयी है। पुल पर लगातार रेत व गिट्टी से भरे ओवर लोडेड वाहनों का निकाल जा रहा है। इस पुल के पिलर नम्बर 6 का बैरिंग क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह तकनीकी खराब को लोक निर्माण विभाग इटावा यूपी के अधिकारियों ने ट्रैक कर लिया था। पुल की तकनीकी खरबी को दूर करने को लेकर 30 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुधार कार्य चलेगा। इस बीच भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। यह सूचना पीडब्ल्यूडी इटावा यूपी के अधिकारियों द्वारा भिण्ड जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है। इस बीच पुल पर हल्के वाहन ही निकले जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस बीच पुल का बैरिंग बदले जाने का काम करेंगे।
पुल पर लगेगा लम्बा जाम
हर बार की तरह इस बार भी पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने से लम्बा जाम लगेगा। इस पुल पर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के अलावा कई प्रांतों के वाहन निकलते हैं। पुल के दोनो ओर सैकड़ों की संख्या वाहनों की लम्बी कतार लग जायेगी।

