LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुरैना के शनिचरा में पत्थरों की अवैध खदानों फिर से खुदाई शुरू, 10 दिन पूर्व पड़ावली में वन अमले पर माफिया ने किया था हमला

ग्वालियर. मुरैना के शनिचरा क्षेत्र में अवैध पत्थर की खदान पुनः संचालित हो गयी है। यहां पारोली क्षेत्र में खदानें संचालित की जा रही है। करीब 10 दिन से माफिया के लगभग एक सैकड़ा लोगों ने वन अमले को हमला कर भगा दिया था। उसके बाद वन अमला शांत बैठ गया। अब फिर से अवैध पत्थर की खुदाई से शुरू हो गयी है।
क्या है मामला
आपको बता दें कि शनिचरा क्षेत्र के ग्राम मितावली व पड़ावली और ककनमठ का क्षेत्र पर्यटन क्षेत्र हैं। यहां हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में पर्यटका यहां के मंदिर व सुन्दरता को देखने के लिये आते हैं। पत्थर की खदानें हैं जिनमें से कुछ खदानों को सरकार ने ठेकेदारों को लीज पर दिया है। इसके अलावा शासकीय खदानें जहां से पत्थर की खुदाई बिलकुल नहीं की जा सकती है। इसके बावजूद खनन माफिया यहां लगातार खनन कर रहे हैं। इन माफिया के हौंसले इतने बुलंद है कि इन्हें न पुलिस का भय है और न ही वन विभाग के अमले का। आपको बता दें कि वनविभाग के अमले के साथ एसएएफ के जवान चलते हैं तथा स्थानीय पुलिस भी साथ रहती है, इसके बावजूद यह माफिया खनन कर रहे हैं।

खदान

खदेड़ दिया था वन अमले को
आपको बता दें, कि लगभग 10 दिन पहले वन विभाग का अमला एसएएफ के जवानों के साथ अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिए रात में पड़ावली गांव पहुंचा था। वहां तीन एलएनटी मशीनें खुदाई कर रही थीं। वन अमले ने एक मशीन को पकड़ लिया लेकिन वन माफिया पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। लगभग एक सैकड़ा लोगों ने वन विभाग के अमले पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दिया तथा लगभग 70-80 राउण्ड फायर किए। इस फायरिंग से वन अमला घबरा गया। उसने स्थानीय रिठौरा पुलिस को फोन करके बुलाया लेकिन पुलिस नहीं पहंची। अन्त में वन अमले को जब्त की हुई एलएनटी मशीन वहीं छोड़ना पड़ी तथा वहां से उलटे पैर भागना पड़ा। इस संबंध में जब वन विभाग के क्षेत्र प्रभारी केशव शर्मा से बात की तो उनका कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। वह अभी एसडीओ साहब के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले की तुरंत जानकारी करवाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *