स्टडी में दावा किया है कि कोरोना संक्रमण ने भारतीयों की औसत उम्र 2 साल तक कम कर दी है
नई दिल्ली. पोस्ट कोरोना को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, एक रिसर्च के अनुसार कोरोना के कारण भारतीयों की औसत उम्र 2 साल तक कम हो गई है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन स्टडीज के अनुसार 2019 में भारतीय पुरूषों की औसत उम्र 69.5 साल थी जो कि साल 2020 में कम होकर 67.5 साल रह गई है। ऐसे ही भारतीय महिलाओं की औसत आयु जो कि 2019 में 72 साल हुआ करती थी वो अ 69.8 साल पर आ गई है। आईआईपीएस के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यकांत यादव की ये स्टडी बीएमसी पब्लिक हेल्थ जर्नल में छपी है।
35 से 69 साल के एज ग्रुप में पुरुषों के मरने की दर ज्यादा
इस नई स्टडी में अलग-अलग एज ग्रुप के लाइफ साइकिल में आए बदलावों पर भी नजर डाली गई। इसमें इस बात का पता चला कि 35 साल से 69 साल के एज ग्रुप में पुरुषों के मरने की दर सबसे ज्यादा थी। एक्सपर्ट्स की मानें तो साल 2020 में कोरोना के कारण इस उम्र के लोगों की ज्यादा मौतें हुईं और उसकी वजह से औसत उम्र में गिरावट पर खासा असर पड़ा है।
