ग्वालियर पहुंची रोटरी क्लब ऑफ चेन्नई (रॉयल्स) की टीम
ग्वालियर रोटरी क्लब ऑफ चेन्नई (रॉयल) की अध्यक्ष. रोटे रुक्मणी, कार्यक्रम संयोजक रोटे जेलथा मार्टिन व रोटरी क्लब ऑफ चेन्नई (चोला) के आगामी अध्यक्ष रोटे वेंकटेश ( 3 सदस्यीय टीम) अपनी 7500 किमी की यात्रा के पाँचवें पड़ाव पर रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर के आतिथ्य में ग्वालियर पहुँचे । जीवाजी क्लब ग्वालियर में क्लब अध्यक्ष.रोटे राजेन्द्र मल्होत्रा, क्लब सचिव.रोटे राममोहन त्रिपाठी व कार्यक्रम संयोजक रोटे आरपी सिंह द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगन्तुक टीम के सदस्यों ने इस यात्रा से पहले की 3 यात्राओं के उद्देश्य व वर्तमान यात्रा के उद्देश्य से सम्बंधित कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकारी अस्पतालों में यात्रा के हर पड़ाव पर सहयोगी क्लबों के माध्यम से बच्चों के अस्पतालों (पीडियाट्रिक विभाग) में बीमार बच्चों के खेलने के लिए झूलाघर बच्चों को जल्द स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से हर पड़ाव में बनाये जा रहे हैं ए के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर भी ठाठीपुर स्थित सरकारी कुपोषित बच्चों के अस्पताल में यह सुविधा शीघ्र ही मुहैया करायेगा । शाम को रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर ने स्वागत समारोह एक विशेष सभा के रूप में परम्परागत तरीक़े से आयोजित कर टीम के सभी सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लबए रीगल, लॉरेल्स, वीरांगना, मिडटाउन, हैरिटेज, सेन्ट्रल के अध्यक्षों व सचिवों द्वारा भी स्वागत किया गया । शुक्रवार को सुबह 7 बजे सुश्री हितिका वासल एएसपी ग्वालियर ने टीम को विधिवत फ़्लैग ऑफ कर अगले पड़ाव दिल्ली के लिए रवाना किया ।
