ग्वालियर में टला बड़ा रेल हादसा, 16 गायों को काटती निकल गई ट्रेन

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन से शिवपुरी की ओर सिर्फ 26 किलोमीटर दूर पनिहार रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब मालगाडी यहां से निकल रही थी तभी अचानक ट्रैक पर गायों का झुंड आ गया, गाय ट्रेनों से टकराती गई और कटती चली गई। ट्रेन के इंजन को भी खतरा था लेकिन चंद सेकंड में 16 गाय कट गई जबकि 3 घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। आरपीए फ का अमला भी वहां पहुुंच गया। आरपीएफ के अमले ने गांव के लोगों की मदद से ट्रैक से गायों को हटवाया साथ ही वह पता कर रहे हैं कि गाय किसकी थी जिससे उन पर मामला दर्ज किया जा सके।

क्या है पूरा मामला
ग्वालियर से शिवपुरी, गुना व इंदौर जाने वाली रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां ट्रेन के सामने अचानक डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाय आ गईं। यह हादसा पनिहार रेलवे स्टेशन से पहले कुछ रेलवे लाइन पर हुआ है। जब ट्रेन गुजर रही थी तभी अचानक यह गाय ट्रैक पर चरते हुए सामने आ गई थीं। ट्रेन चालक ने गायों को भगाने के लिए हार्न भी दिया, लेकिन हार्न की आवाज से काफी सारी गाय जो कि रेलवे ट्रैक पर आ चुकी थीं, कुछ ट्रैक पर ही दौड़ लगाने लगीं। उन्हें लगा कि वह ट्रेन से आगे दौड़ते हुए निकल जाएंगी। ट्रेन की स्पीड़ तेज थी, इसके चलते यह गाय रेल की चपेट में आ गईं। रेल के पहियों के नीचे आने से 10 गाय कट गईं, जबकि 6 गाय ट्रेन की टक्कर लगने से पटरी से नीचे गिरकर मर गईं। गायों की माैत की सूचना आसपास के किसानों ने लोगों को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग ट्रेन की पटरी के पास पहुंचे। वहां से स्थानीय नागरिक भीकम सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी पुलिस विभाग को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *