नागिन के कातिल की शिकायत लेकर थाने पहुंचा नाग, दरोगा के सामने बैठा कुण्डली मारकर

आजमगढ़. उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में नागिन के बदला लेने की कहानी 21वीं सदी में शायद ही कहीं देखने को मिले। लेकिन यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। मामला आजमगढ़ के मेंहनगर थाने का है। जहां नागिन की मौत के बाद एक नाग दरोगा के सामने कुण्डली मारकर बैठ गया और उवससे इंसाफ मागने लगा।
नागिन को कुचलने के बाद कार का पीछा किया
लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले थाने में फरियादियों की भीड़ लगी थी। यहां सभी अपनी-अपनी शिकायत लेकर आये थे। उसी बीच एक नाग-नागिन का जौड़ा थाने में आकर लोगों से कुछ दूरी पर बैठ गया। जब फरियादी थाने वापिस लौटने लग तभी एक शिकायतकर्ता की कार नागिन पर चढ़ गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी और इसके बाद नाग ने काफी देर तक कार का पीछा किया। लेकिन ड्रायवर तेज रफ्तार कार को भगाकर निकल गया।
थाने में कुण्डली मार बैठा नाग
इतने में, सड़क पर नागिन को मरा देखकर कुछ लोगों ने उसे थाने के पास ही जमीन में दफना दिया। लोगों को लगा था कि अब नाग यहां वापिस नहीं आयेगा। लेकिन कुछ दिन बाद ही कोबरा उसी जगह पर पहुंच गया, जहां नागिन को दफनाया गया था। कुछ देर इंतजार करने के बाद कोबरा उसी थाने के परिसर में अपनी शिकायत लेकर पहुंच गया। थाने में खतरनाक कोबरा को देखकर पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गये। कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मारने का विचार किया, लेकिन दरोगा ने ऐसा करने से उन्हें रोक दिया।
दरोगा ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छुडवाया
इसके बाद कोबरा को थानेदार के ऑफिस के सामने रास्ते पर फन फैलाकर बैठ गया। कोबरा को ऐसे बैठे हुए देखकर लोगों ने अंदेशा लगाया कि मानों वह थानेदार के पास अपने जोड़े की मौत की शिकायत करने आया हो। हालांकि, बाद में थानेदार ने किसी तरह कोबरा को डस्टबिन में भरकर दूर जंगल में छुड़वा दिया। नाग-नागिन से जुड़ा यह मामला पूरे इलको में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *