घबराया चीन अरूणाचल में बन रही सेला सुरंग से, कारण है भारतीय सेना को मिलने वाली है यह सुविधा
नई दिल्ली. चीन की माकूल हरकतों का जबाव देने के लिये भारत पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। इसी के तहत अरूणाचल प्रदेश के नूरानांग में सेला सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इस सुरंग के पूरा होते ही भारतीय सेना का तवांग तक पहुंचना और हथियारों की आवाजाही बेहद आसान हो जायेगी। सेला सुरंग को पूरे साल तवांग को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
दुनिया की पहली सुरंग होती
13 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित इस सुरंग के बनने के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा तक सैनिकों और हथियारों को जल्दी और आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह सुरंग सेला दर्रे से होकर गुजरती है और उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने तक तंवांग के जरिये चीन सीमा तक की दूरी कुछ किलोमीटर कम हो जायेगी। परियोजना निदेशक कर्नल परीक्षित मेहरा ने बताया है कि बालीपारा-चारद्वार-तवांग (बीसीटी) रोड़ पर 700 करोड़ रूपये लागत से बन रही सुरंग कानिर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह 13 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बनने वाली दुनिया की सबसे लम्बी 2 लेन की सुरंग होगी।
