यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों ड्रायवर के बसों पर की चालानी कार्यवाही

ग्वालियरण् शहर की सड़कों पर दौड़ती बसों के ड्रायवर बिना वर्दीए बिना नेम प्लेट और बिना वेज नम्बर ड्रायवरों की बसों का यातायात पुलिस ने चालानी कार्यवाही की है। यह कार्यवाही सिमको रोड चौराहाए गोला का मंदिर चौराहाए केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1ए सिटीसेंटर चौराहाए झांसी रोड और भिण्डए मुरैना और शिवपुरी रोड़ पर यह चालानी कार्यवाही का नेतृत्व एएसपी हितिका वॉसल कर रही थी। यातायात पुलिस की चालानी कार्यवाही के दौरान 1 घंटे के बाद बसों में ड्रायवर पहने दिखाई दिये। सुबह 8 बजे एसपी अमित सांघी को एक बस यात्री ने फोन कि हमारी बस का ड्रायवर शराब पीकर बिना बर्दी के बस चला रहा है। तत्काल एसपी एक्शन मे आये और उन्होंने यातायात प्रभारी एएसपी हितिका वॉसल को कार्यवाही करने के लिये कहा है। एसपी अमित सांघी ने बताया इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।


बस स्टेण्ड पर डीएसपी नरेश अन्नोटिया पुलिस बल और टीआई बैजनाथ प्रजापति के साथ कार्यवाही को अंजाम दे रहे थे दोपहर 1 बजे तक 40 बसों पर चालानी कार्यवाही को अंजाम दिया। इसी तरह से गोला का मंदिर चौराहा पर डीएसपी विक्रम कनपुरिया ने लगभग 38 बसों पर सिटी सेंटर चौराहा पर यातायात टीआई मनीष धाकड़ ने लगभग 15 बसों पर कार्यवाही की है। शहर में यातायात पुलिस ने लगभग 110 बसों पर कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में डीएसपी नरेश अन्नोटियाए विक्रम कनपुरियाए टीआई बैजनाथ प्रजापतिए टीआई मनीष धाकड़ और सूबेदार हिमांशु तिवारी आदि ने की है।


यातायात पुलिस की कार्यवाही से बस संचालकों में हड़कम्प मचा
जैसे ही यातायात पुलिस ने बसों के ड्रायवरों पर यातायात के नियमों के उल्लघंन को लेकर कार्यवाही शुरू की तो बस ऑपरेटरों सड़कों पर दौड़ लगाना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों से बस छोड़ने के लिये आग्रह करने लगे जब बात नहीं बनी तो राजनैतिक व्यक्तियों से अधिकारियों को फोन लगवाना शुरू कर दिये।


कार्यवाही जारी रहेगी
यातायात प्रभारी एएसपी हितिका वॉसल ने बताया कि यातायात के नियमों के उल्लघंन करने वाले बस और टैम्पों के ड्रायवरों नहीं बख्शा जायेगा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। बस और टैम्पों को कुल मिलाकर 105 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गयी है। उल्लघन करने वालों से लगभग 52 हजार 500 रूपये की वसूली की गयी है।
हितिका वॉसल,   एएसपी, यातायात प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *