सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के 6 आतंकी मार गिराए
जम्मू कश्मीर. सेना के 9 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, इस बीच राजौरी सेक्टर से बड़ी सूचना मिली है। यहां जवानों ने लश्कर के 6 आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार देर शाम को सेना ने राजौरी के जंगलों में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों को ढेर कर दिया। राजौरी के जंगलों मंे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 9 सेनिकों को खोने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने 16 अक्टूबर को क्षेत्र का दौरान किया, इस दौरान आतंकवाद विरोधी अभियानों को संभालने वाले स्थानीय कमांडरों के साथ चर्चा की थी।
सर्च अभियान फिलहाल जारी
कश्मीर में चल रही टारगेट किलिंग के बाद सेना ने आतंकियों के सफाए को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। इस बीच सेना को राजौरी सेक्टर के जंगलों में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने यहां लश्कर के 6 आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि अब कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सर्च अभियान फिलहाल जारी है।
भारतीय सेना के एक कमांडर ने बताया, ‘हमारे सैनिकों की शहादत की वजह यह थी कि, आतंकी जंगलों में छिपकर ऑपरेशन चला रहे थे। इसके चलते वे आसानी से अपनी जगह बदल रहे थे और बड़ी संख्या में फोर्स उनकी तलाश में जुटी।’
