ऐसा धक्का मारा कि पूर्व विधायक जाली तोड़कर बाहर गिरे

सिंहपुर. रामपुर बाघेलान के पूर्व विधायक राम लखन सिंह पटेल मंगलवार को रैगांव के सिंहपुर में कांग्रेस की चुनावी सभा के लिए सजे मंच के नीचे गिर पड़े। कमलनाथ के सुरक्षा कर्मी मंच पर कमलनाथ के जाने के लिए जनता के बीच से रास्ता बना रहे थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ता पीछे की ओर गिरे और सबसे पीछे खड़े पटेल चपेट में आ गए। कार्यकर्ता पटेल के ऊपर और पटेल जाली तोड़ते हुए नीचे गिर पड़े। सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने पटेल को उठाया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के पक्ष में माहौल बनाने सिंहपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। कमलनाथ के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच के किनारे खड़े हुए थे। पटेल भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत के लिए मंच के नीचे ही खड़े थे। कमलनाथ के आते ही सुरक्षाकर्मी उनके मंच तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने लगे। वे रास्ते में खड़े कार्यकर्ताओं को हटाने लगे, इसी दौरान धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ता पीछे हटे। ऐसे में एक सुरक्षाकर्मी का धक्का लगा और कार्यकर्ता सीधे पूर्व विधायक राम लखन पटेल के ऊपर जा गिरा। पटेल वहां लगी जालियों को ताड़ने हुए जमीन पर जा पहुंचे। उनका पैर जाली में फंस गया, कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया। बता दें कि पटेल सतना के रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रहे हैं, बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *