भोपाल, इंदौर व ग्वालियर में रात को तेज बारिश

भोपाल. रविवार रात करीब भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कुछ जिलों में बारिश शुरू हो गई। वहीं, सागर और गुना में बूंदाबांदी हुई। खंडवा में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। रात को अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में सुबह से बादल छाए हुए थे। भोपाल में बारिश के साथ तेज आंधी से कोलार, मंदाकिनी, चूना भट्टी समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

मध्यप्रदेश में पोस्ट मानसून की पहली बारिश ने बीते 24 घंटों में कई इलाकों को तरबतर कर दिया। सबसे ज्यादा तीन इंच बारिश बुरहानपुर में हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल और इंदौर समेत 10 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। श्योपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण यह बारिश हो रही है। चौबीस घंटों में भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। बैतूल, खरगोन और देवास में कुछ जगहों पर 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा। बादल होने के कारण ही रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ गया है। यह स्थिति अगले दो-तीन दिन तक रहेगी।

यहां गिरा पानी
बुरहानपुर के खकनार, नेपानगर में 3-3 इंच और शहर में 1.5 इंच तक पानी गिर गया। इसके अलावा, बैतूल के भैंसदेही, खरगोन के झिरन्या, गोगांवां, भीकनगांव में 2-2 इंच, कसरावद, सनावद, सेगांव, सिटी, बड़वाह में डेढ़-डेढ़ इंच, देवास के हटपीपल्या में 2 इंच, कन्नौद, टोंकखुर्द, उदयनगर, सतवास में 1-1 इंच से ज्यादा, खंडवा शहर, पंधाना में 1-1 इंच, बड़वानी के ठीकरी, अंजड़, शहर में 1-1 इंच, इंदौर के महू, देपालपुर, शहर में 1-1 इंच, विदिशा के शमशाबाद, सीहोर के आष्टा, भोपाल के बैरसिया, रतलाम के जावरा, धार, नीमच, रायसेन, हरदा, मंदसौर, उज्जैन और छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *