जम्मू कश्मीर में बिहार के 2 लोगों की आतंकियों ने गोली मार कर की हत्या, गैर कश्मीरियों को आर्मी कैम्प में लाने की एडवायजरी आई

जम्मू कश्मीर. आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन गैर कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया गया है। रविवार को आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलग्राम में बिहार के 3 लोगों को गोली मार दी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक घायल है। रविवार को कुलगांव के लारन गंजीपोरा एरिया में जिन्हें गोली मारी गयी, वे सभी मजदूर थे। घायल की पहचान चुनचुन रिषी देव के तौर पर हुई है। उसे अनंतनाग के मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गये 2 नागरिकों की पहचान राजा ऋषिदेव और जोगिंदर ऋषिदेव के तौर पर हुई है।

बिहार के मजदूरों की हत्या के बाद पुलिस की तरफ से जारी एक एडवाइजरी सामने आई।
घायल चुनचुन रिषी देव के साथ आये मोहम्मद जुल्फकार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रूम में बैठा हुआ था। उसी वक्त आतंकियों ने 3 लोगों को गोली मारी। घायल चुनचुन को तो अनंतनाग के मेडीकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। लेकिन शेष 2 लोगों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके तलाशी अभियान शुरू कर दी है और साथ ही अस्पताल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *