अटेंडेंट ने जूनियर डॉक्टर को पीटा तो डॉक्टरों ने भी फूलबाग पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, क्रॉस एफआईआर दर्ज
ग्वालियर. कमलाराजा चिकित्सालय में हुई बहस सड़क पर मारपीट तक आ गयी। हॉस्पिटल में एक बच्चे को ब्लड़ चढ़ाने के दौरा अटेंडेंट की डॉक्टरों से बहस हो गयी और उसने मैंनेजमेंट से शिकायत कर दी। डॉक्टरों ने आपत्ति जताई तो अटेंडेंट और उसके परिजनों ने एक जूनियर डॉक्टर को पीट दिया। यह घटना गुरूवार की रात की थी। इसके दूसरे दिन शुक्रवार की रात बदला लेने के लिये जूनियर डॉक्टरों ने फूलबाग पर अटेंडेंट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गाडि़यों में तोड़फोड़ की।
हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और अटेंडेंट पड़ाव थाने पहुंचा तो पीछे जूनियर डॉक्टर भी थाने आ धमके। पुलिस ने इस प्रकरण में दोनों पक्षों पर मारपीट व हमला करने की क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा कम्पू थाने में डॉक्टरों ने ड्यूटी के दौरान मारपीट करने व काम में शासकीय बाधा डालने का अलग से मामला दर्ज कराया है। शनिवार का मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं।
डॉक्टरों ने भी अटेंडेंट सड़क पर पीटा
जूनियर डॉक्टर इसी मामले को लेकर शुक्रवार की रात फूलबाग पहुंचे। अस्पताल में मारपीट करने वालों ने ब्लड दिया था। इसलिये वहां उनका मोबाइल नम्बर लिखा हुआ था। डॉक्टरों ने फूलबाग पहुंचकर उस नम्बर को डायल किया। जैसे ही अटेंडेंट ने बात करना शुरू की तो 50 से अधिक जूनियर डॉक्टरों ने अटेंडेंट और उसके साथ खड़े आधा दर्जन से अधिक युवकों को घेर लिया। इन युवकों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट। खबर मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गयी।
मारपीट के विरोध में जूडा हड़ताल पर
KRH में घुसकर जूनियर डॉक्टर से मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के कई संगठन और सीनियर भी उनके समर्थन में आ गए हैं।
