तीसरी लाइन का काम 2 वर्षो में पूरा होगा, हॉकी स्टेडियम को बताया ग्वालियर की धरोहर-प्रमोद कुमार जीएम

ग्वालियर. उत्तरमध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने सोमवार की दोपहर रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यो को देखा है। यहां साढ़े पांच करोड़ की लागत से नया टर्व बिछाया जा रहा है और साथ ही ड्रेसिंग रूम से लेकर पवेलियन को नया रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के बा दजीएम बोले हैं कि यह हॉकी स्टेडियम ग्वालियर की धरोहर है। इसको संभाल कर रखना होगा।
रेलवे के कुछ प्रोजेक्ट पर भी उन्होंने खुलकर बात की, तीसरी लाइन के संबंध में बताया कि 2 वर्ष का टारगेट रखा हे। काम 2 चरणों में किया जा रहा है। 2 वर्षो में तीसरी लाइन का काम पूरा हो जायेगा। जीएम प्रमोद कुमार ने यह भी बताया है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का लम्बे समय के लिये रेनोवेशन होना है। जिसमें समय लगेगा। लेकिन उसके बाद स्टेशन का जो भव्य स्वरूप बाहर आयेगा वह देखने लायक होगा।

रेलवे के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर GM प्रमोद कुमार ने बात की। जब रेल की थर्ड लाइन के बारे में पूछा गया तो GM का कहना था कि यह काम दो फेस में हो रहा है। झांसी से डबरा, फिर डबरा से आंतरी और ग्वालियर, इसके अलावा ग्वालियर से बानमोर, बानमोर से मुरैना यह पूरा काम दो साल में पूरा हो जाएगा। थर्ड लाइन के लिए दो साल का टारगेट रखा गया है।

MPCCI ने सौंपा GM उत्तर मध्य रेलवे को ज्ञापन, की ये मांगे

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की उपस्तिथि में चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने ज्ञापन सौंपकर कुछ मांगों की ओर ध्यान खींचा है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय गोयल संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वसंत अग्रवाल के साथ MPCCI की रेलवे उपसमिति के संयोजक कैलाश लहारिया चेम्बर की ओर से DRUCC सदस्य सुनील गर्ग (बबलू) SRUCC सदस्य दीपक जैसवानी उपस्तिथ थे। यह मांगें उठाई।
रायरू, माल गोदाम पर पीने के पानी, शेड का उचित रखरखाव, ट्रांसफार्मर एवं पुलिस चौकी कैंटीन ओर सुलभ कॉम्प्लेक्स की स्थापना की जाए
ग्वालियर-रतलाम एवं भिंड-रतलाम एक्सप्रेस के समय को रिब्यू कर, गति बढ़ाई जाए
मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस (01222/01221) में आपातकालीन कोटा उपलब्ध कराया जाए
ZRUCC में संस्था को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए

बिरलानगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाए एवं जो ट्रेन प्लेटफॉर्म रिक्त न होने के अभाव में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुक पा रहीं है, उन्हें बिड़ला नगर अथवा सिथौली स्टेशन पर रोका जाए।
प्लेटफॉर्म नंबर 4 से सीधे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश प्रारंभ किया जाए
सर्कुलेटिंग एरिया (प्लेटफॉर्म नंबर-4) का सौंदर्यीकरण किया जाए
ग्वालियर-अहमदाबाद एक्सप्रेस को ग्वालियर से प्रतिदिन संचालित किया जाए
ग्वालियर-पुणे एक्सप्रेस की गति बढ़ाई जाए एवं प्रतिदिन संचालित किया जाए
नैरोगेज ट्रेन की पटरी की भूमि पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से मोतीझील रेलवे स्टेशन तक लोकल ट्रेन चलाई जाए
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में स्टेशन बजरिया के दुकानदारों के हितों को सुरक्षित रखा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *