इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर  गोष्ठी सम्पन्न 

ग्वालियर. जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा बढ़ते मानसिक रोग,उनकी पहचान कर उचित प्रबंधन पर जानकारी प्रदान की गई । आईएमए की नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ प्रियंवदा भसीन के अनुसार आईएमए द्वारा समाज में मनोरोग से पीड़ित मरीजों की पहचान उनके बेहतर उपचार व उनके पुनर्वास के लिए समाजसेवी संस्थाओं से समन्वय बनाकर काउन्सलर बनाये जा सकते है जो लोगों की भ्रांतियों को दूर कर मनोरोगियों के शीघ्र उपचार में सहायक सिद्ध होंगे ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मानसिक आरोग्यशाला के डायरेक्टर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय लहारिया ने कहा कि मनोरोग से पीड़ित मरीज़ों को उपचार में होने वाली देरी का सबसे बड़ा कारण समाज में फैला अंधविश्वास है जिसकी वजह से मरीज़ के परिजन भूत प्रेत, झाड़ फूंक में समय बर्बाद करने के बाद डॉक्टर के पास पहुँचते है, जिससे मरीज़ की स्तिथि और बिगड़ जाती है ।
बच्चों की मानसिक समस्याओं पर अपने उद्बोधन में वरिष्ठ बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सप्रा ने कहा कि बच्चों के पेरेंट्स को बच्चे के व्यवहार में कोई असामान्यता महसूस हो तो कॉउंसलिंग या बाल्य मनोरोग विशेषज्ञ का जल्द परामर्श लेना चाहिए अन्यथा बच्चे के मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ।
इस अवसर पर लायन प्रियदर्शिनी की अध्यक्ष श्रीमती अंजली बत्रा व समाजसेवी संदीपा मल्होत्रा ने कहा कि वे सामाजिक स्तर पर मनोरोगों से ग्रसित मरीज़ों की पहचान व परामर्श हेतु कॉउंसिल कार्यक्रम प्रारम्भ करेंगे जिसमें आई.एम.ए.व मनोचिकित्सकों का सहयोग रहेगा । इस गोष्ठी को डॉ प्रवीन मित्तल व डॉ अतुल अग्रवाल ने भी संबोधित किया  इस कार्यक्रम में आईएमए व लायंस प्रियदर्शिनी द्वारा शहर के मनोचिकित्सकों का सम्मान भी किया गया ।
इनका हुआ सम्मान
डॉ एसके मल्होत्रा, डॉ संजय लहारिया, डॉ अभिजीत श्रीवास्तव, डॉ रंजीत कुमार, डॉ अमन किशोर, डॉ नंद कुमार सिंह, डॉ एसबी जोशी, डॉ सुभाष उपाध्याय, डॉ अनिल दोहरे, डॉ मोहित मोघे, डॉ कमलेश उदैनिया, डॉ मुकेश चंगुलानी, डॉ अतुल अग्रवाल ।

इस अवसर पर डॉ अशोक मिश्रा, डॉ वीरेंद्र मुंगी, डॉ हरीसिंह कुशवाह, डॉ हर्ष भट्ट, डॉ मैमुना खातून डॉ स्वाति जोशी, डॉ प्रवीन मित्तल, डॉ मनोज बंसल, लॉयन सुमन मदान, लॉयन दीपिका जैन व अन्य उपस्थित थे कार्यक्रम में आभार उदबोधन आईएमए की उपाध्यक्ष डॉ सस्मिता मुंगी ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *