रामायण में रावण की किरदार निभाने वाले अरबिंद त्रिवेदी का निधन

मुंबई. रामायण सीरियल में रावण का किरदार निभाने वाले अरबिंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर की पुष्टि अरबिंद त्रिवेदी के भतीजे कोस्तुभ त्रिवेदी ने की है। हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी।
दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक रामायण में रावण का भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरबिंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को निधन हो गया है। अभिनेता की मौत की खबर की उनके एक करीबी रिश्तेदार ने पुष्टि की है। वह 83 वर्ष के और लम्बे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
अरबिंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात 10 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि चाचाजी पिछले कुछ वर्षो से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले 3 वर्षो से उनकी तबियत कुछ अधिक ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। एक माह पहले ह ीवह अस्पताल से एक बार घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *