LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

माधवराव सिंधिया के नाम पर डाक टिकट जारी होगा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया आश्वसन

ग्वालियर- कैलाशवासी माधवराव सिंघिया के नाम पर डाक टिकिट जारी कराने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रीमंत माधवराव सिंधिया नामकरण विकास समिता ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल को कार्यवाही करने का आश्वसन दिया है।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया नामकरण विकास समिति के अध्यक्ष संजय दीक्षित एवं मीडिया प्रभारी अनिल पुनियानी व्यापारी संघ अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया के नेतृत्व में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नई दिल्ली में कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की पुण्य तिथि 30 सितम्बर के अवसर पर मुलाकात कर माधवराव के नाम पर भारतीय डाक टिकिट जारी कराने पृथक–पृथक सापन पत्र प्रस्तुत किये। जिन पर श्री सिंधिया और श्री तोमर ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर कमल राठौर दिल्ली साऊड़ वाले बब्लू भदौरिया राकेश अग्रवाल, एके माहेश्वरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *