Latestराज्यराष्ट्रीय

7 हजार मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई करने जा रहे नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता

उत्तराखंड. चमोली में हिमस्खलन हुआ है जिससे नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद से ही सभी 6 लोग लापता हैं। नेवी और प्रशासन ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है।

3 सितंबर को मुंबई से निकला था दल
उत्तराखंड के पश्चिमी कुमाऊ इलाके की 7,120 मीटर ऊंची चोटी के लिए 20 सदस्यीय अभियान दल 3 सितंबर को मुंबई से निकला था। इनमें से 10 पर्वतारोही शिखर तक पहुंचने के अंतिम चरणों में पहुंच गए थे, लेकिन वे अचानक हिमस्खलन का शिकार हो गए। इनमें से 5 को सुरक्षित बचा लिया गया। नेवी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना, एयर फोर्स और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स बाकी पर्वतारोहियों को तलाशने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *