LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दिनदहाड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की सोने की चैन लूट कर भागा

ग्वालियर. एक बार फिर दिन दहाड़े चेन की वारदात हुई, बाजार जाने के लिये ऑटो में बैठी युवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर झपट्टा मारकर पैदल आया युवक चेन लूट कर भाग गया। घटना बुधवार की शाम द्वारकापुरी की है। बदमाश दौड़ते हुए अपोलो हॉस्पिटल की ओर भागा है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है लुटेरा भागता हुआ दिखाई दे रहा है। लूट से पहले एक संदेही रैकी करता भी दिखा था पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को निगरानी में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
हैदराबाद निवासी 29 वर्षीय प्राची स्वामी पत्नी अंकित स्वामी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। ग्वालियर के द्वारिकापुरी में प्राची का मायका है। यहां उसके पिता अनिल और मां ममता रहते हैं। एक अक्टूबर को प्राची के दादा का पटा है। इसलिए वह एक दिन पहले ही हैदराबाद से ग्वालियर आई है। बुधवार की शाम को प्राची अपनी मां के साथ सराफा बाजार कुछ खरीदारी करने जा रही थी। उसने व्स्। कैब ऑनलाइन मंगाई थी। जिसमें ऑटो आया था। घर के दरवाजे पर ऑटो आते ही प्राची उसमें बैठ गईए जबकि उसकी मां अंदर कुछ सामान लेने चली गई। इसी बीच एक पीले रंग की टीशर्ट पहने लड़का पैदल.पैदल आया और ऑटो के अंदर बैठी प्राची के गले पर झपट्टा मारकर 2 तौला बजनी सोने की चेन खींच ले गया। वारदात के बाद प्राची ने शोर भी मचाया और उसके पीछे भागीए लेकिन लुटेरा तेज रफ्तार में दौड़ते हुए अपोलो हॉस्पिटल की तरफ भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ ही लुटेरे की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *