इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस बल की साइकिल रैली को सांसद श्री शेजवलकर ने हरीझंडी दिखाकर किया रवाना

ग्वालियर। आज ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहर ग्वालियर किला से आजादी के 75 वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों को साइकिल रैली के लिए हरी झंडी दिखाकर राजघाट के लिए रवाना किया। जिसमें सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
देश के वीर जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए सांसद श्री शेजवलकर ने हरी झंडी दिखाकर उनको राजघाट के लिए रवाना किया। देश की सुख एवं सुरक्षा में लगे देश के वीर जवानों को बधाई देते हुए सांसद ने ग्वालियर की धरा पर सभी सैनिकों का सम्मान करते हुए उनको अग्रिम बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व पटल पर जो नाम कमाया है। उसका अभिमान पूरे देश के नागरिकों को होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व एमआईसी सदस्य जगतसिंह  कौरव सहित बडी संख्या में क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *