बेहट में हुई लूट में युवक की बाइक के सामने आये 6 बदमाश, मारपीट कर लूट ले गये 10 हजार रूपये

ग्वालियर. रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे युवक को हाइवे पर 5 से 6 बदमाशों ने घेर लिया। सीने पर कट्टा अड़ाकर मोटरसाईकिल से उतारकर पहले उसे पीटा फिर जेब में रखे 10 हजार रूपये लूट कर मौके से गायब हो गये।
क्या है पूरा मामला
घटना सोमवार की रात ग्वालियर के बेहट इलाके में चितबई रोड की है। पीडि़त ने मामले की शिकायत बेहट थाना में की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल करने के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। बेहट के दंगियापुरा निवासी राजू उर्फ वीरेन्द्र कुशवाह पुत्र बनवारीलाल कुशवाह एक प्रायवेट कंपनी में जॉब करता है। उसका पूरा परिवार किरोल गांव में रहता है। सोमवार को वह अपने रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रात को वह चितबई गांव के वापिस दंगियापुरा जा रहा था। अभी वह हाइवे पर पहुंचा ही था कि तभी 5 से 6 बदमाशें ने उसे हाइवे पर दघेर लिया। पहले बदमाशों ने उसके सीने पर कट्टा तान दिया फिर उसकी जमकर मारपीट की और जेब में रखे 10 हजार रूपये निकाल कर ले गये। बदमाश तो उसकी बाइक भी लूटकर ले जाना चाहते थे। लेकिन बाइक रोकते समय राजू ने उसकी चाबी खींच ली थी। इस वजह बाइक बच गयी। लूट के बाद पीडि़त युवक ने मामले की सूचना बेहट थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ करने के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया।
पहचान हुई लूटेरों की
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां आसपास कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि जहां लूट हुई है। वहां लूट से पहले मूलचंद कुशवाह, रामनिवास कुशवाह, सोनू, संजू, अवधेश और बृजेश कुशवाह को खड़ा देखा गया था। यह नाम सुनकर राजू एक दम चौक पड़ा। उसने बता कि इनसे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसके बाद पुलिस ने इन सभी के घरों पर दविश दी तो यह फरार मिले, लुटेरों को पकड़ने के लिये पुलिस जगह जगह दविश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *