खण्ड़वा लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनाव का 30 अक्टूबर को किया जायेगा मतदान और 2 नवम्बर को मतगणना होगी
भोपाल. मप्र से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, राज्य की एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया हैं। निर्वाचन आयोग के ऐलान के अनुसार खण्डवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट, रैेगांव विधानसभा में 30 अक्टूबर को मतदान किया जायेगा।
निर्वाचन आयोग के अनुसार 1 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी, 8 अक्टूबर तक नामांकन फॉर्म भरे जायेंगे। वहीं, 13 अक्टूबर को नाम वापिस लिया जा सकेगा। 30 अक्टूबर को मतदान होने के बाद 2 नवम्बर को मतगणना की जायेगी। चुनाव आयोग के अनुसार 5 नवम्बर से पहले उपचुनाव पूरे कराये जाने हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादर नागर हवेली और दमन दीव, हिमाचल प्रदेश में भी एक-एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में एक सीट पर, असम में 5 सीट पर, बिहार में 2 सीट पर, हरियाणा में एक और हिमाचल प्रदेश में 3 सीट पर, कर्नाटक में 2, महाराष्ट्र में एक, मेघालय में 3, मिजोरम में एक, नागालैंड में एक, राजस्थान में 2, तेलंगाना में एक, पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
