ग्वालियर में सम्राट मिहिर के विवाद के बाद कमेटी बताएगी कि सम्राट भोज गुर्जर थे या क्षत्रिय, सभी पक्षों को साक्ष्य देने के लिए 4 अक्टूबर तक का समय दिया

ग्वालियर. शहर में प्राचीन काल के प्रतापी शासक सम्राट मिहिर भोज की जाति तय करने के लिए हाईकोर्ट की कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। सम्राट किस जाति के थे यह ऐतिहासिक दस्तावेज, साक्ष्य, इतिहासकारों के मत के बाद ही तय होगा लेकिन उससे पहले गुर्जर और क्षत्रिय सहित अन्य किसी को साक्ष्य देने के लिए 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। इस संबंध में अगर कोई दस्तावेज, प्रमाण पत्र पेश रखना चाहते हैं तो वह कलेक्ट्रेट आकर एसडीएम लश्कर अनिल बनबारिया के समक्ष रख सकते हैं इसके बाद कमेटी दस्तावेजों का अध्ययन कर कमेटी में शामिल इतिहासकारों का मत लेगी और रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेगी। फिलहाल तो यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सम्राट की प्रतिमा को विशेष सुरक्षा में रखा गया है।

कमेटी ने शुरू की जांच, 4 अक्टूबर तक बुलाए दस्तावेज
मामले में हाईकोर्ट ने संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है। कमेटी का उपाध्यक्ष आईजी ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा को बताया गया है। इसके अलावा इसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के अलावा इतिहासकारों का पैनल है। जांच कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। सोमवार को घोषणा की गई है कि कोई भी व्यक्ति, समाज या समुदाय यदि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के संबंध में कोई साक्ष्य, प्रमाण या ऐतिहासिक दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहता है तो वह कलेक्ट्रेट के रूम नंबर-209 स्थित एसडीएम लश्कर अनिल बनबारिया के ऑफिस में 4 अक्टूबर 2021 शाम 5 बजे तक आकर दे सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *