अमेरिका की ओर पीएम मोदी को मिला रिटर्न गिफ्ट, तोहफे को लेकर स्वदेश लौट रहे हैं प्रधानमंत्री
न्यूयॉर्क. पीएम नरेन्द्र मोदी का अमेरिका दौरा शनिवार की रात को समाप्त हो गया और जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्लेन में सवार होकर भारत के लिये रवाना हो गये । हालांकि पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को 157 प्राचीन कलाकृतियां तोहफे में दी । इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं। जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने साथ 157 कलाकृतियां और पुरावशेष ला रहे हैं इसे भारतीय खजाने की घर वापिसी भी कह सकते हैं। क्योंकि यह पहले भारत की ही संपत्ति थी, जिससे चोरी या तस्करी के रूप में अमेरिका लाया गया था। अब वही कलाकृतियां और पुरावशेष भारत को वापिस कर दी गयी है।
11वीं से 14वीं शताब्दी के बीच की कलाकृतियां

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा है कि इनमें से अधिकतर कलाकृतियां व वस्तुयें 11वीं से 14वी शताब्दी के बीच की है। इनमें नटराज, चौबीस तीर्थकाशी, 12वीं शताब्दी की तीर्थकाशी, विष्णु, शिव के मुखिया, तारा, स्थाई, 4 सशस्त्र कांस्य विष्णु सहित 157 कलाकृतियां और पुरावशेष शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोला धन्यवाद

