दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में वकील के भेष में आए बदमाशों ने कोर्ट रूम में गैंगस्टर को मारी गोली, 4 की मौत

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगवार हो गया। वकील के भेष में आए हथियारबंद दो बदमाशों ने जितेंद्र गोगी नामक शख्स पर गोली चलाई। जितेंद्र गोगी को पेशी पर लाया गया था। जितेंद्र की मौते पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों का भी एनकाउंटर कर दिया। जितेंद्र गोगी एक बड़ा अपराधी है, जिस पर कई केस चल रहे हैं। माना जा रहा है कि बदला लेने के लिए उस पर फायरिंग की गई थी। वहीं रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान उठे हैं।

मामले की गंभीरता को इससे समझा जा सकता है कि यह फायरिंग कोर्ट रूम में हुई है। हमलावरों और जज के बीच महज एक मीटर का फासला था। एक महिला वकील के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें पहले से पता था कि जितेंद्र गोगी पर हमला हो सकता है। हालांकि इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि बदमाश हथियार लेकर कोर्ट में कैसे आ गए। घटनाक्रम कोर्ट रूप नंंबर 207 का है।

राइवल टिल्लू गैंग के दो बदमाश वकील के कपड़ों में आए थे। उन्होंने कोर्ट रूम नंबर 207 में जज गगनदीप सिंह के सामने ही गोगी पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश ढेर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *