जानिये कितना सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा
नई दिल्ली. पेट्रोल की बढ़ती कीमत ने आमजनता की कमर तोड़ रखी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने बताया कि जब तक राज्य सरकार पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिये सहमत नहीं हो जाता है तब तक पेट्रोल के सस्ता होने की उम्मीद नहीं है।
पेट्रोल की कीमत शतक के पार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक इन्टरव्यू में बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से लगाये जाने वाले भारी भरकम टैक्स के कारण से राज्य में पेट्रोल के दाम 100 रूपये प्रतिलीटर के पार पहुंच गये हैं। आपको बता दें कि इस वक्त अधिकतर राज्यों में पेट्रोल ने शतक लगा दिया है।
हरदीपपुरी ने दी जानकारी
पेट्रोलियम मंत्री ने हरदीप पुरी ने बताया कि केन्द्र सरकार पेट्रोल पर 32 रूपये प्रतिलीटर टैक्स वसूलती है। जब कच्चा तेल 19 डॉलर प्रति बैरल था तब भी टैक्स इतना ही था। जब अब कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल है तब भी टैक्स इतना ही है। उन्होंने बताया कि टैक्स के तौर पर वसूली गयी रकम से केन्द्र सरकार मुफ्त में राशन, घर और उज्जवला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी रसोई गैस कनेक्शन दे रही है। इसके अलावा कई और योजना किसान और आम आदमी के लिये चल रही है।
कितना सस्ता होगा पेट्रोल
अब सवाल यह है कि जीएसटी के दायरे में आने पर पेट्रोल कितना सस्ता होगा? एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिरकर 75 रूपये प्रतिलीटर तक आ सकती है यानी आम जनता को राहत मिल सकती है।
जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में लखनऊ में हुए जीएसटी की बैठक में पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा की खबर थी । केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि शराब को भी जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है। लेकिन राज्य सरकारों को इन पर लगने वाले टैक्स से मोटी आमदनी होती है।

