Latestराज्य

लोकायुक्त की टीम ने सेवा सहकारी समिति के मैनेजर के तीन ठिकानों पर छापा मारा, 20 लाख रुपए, 50 तोला सोना, 4 मकान, 2 प्लॉट की रजिस्ट्री मिली

झाबुआ. इंदौर लोकायुक्त की टीम ने झाबुआ जिले में तैनात सेवा सहकारी समिति के मैनेजर के तीन ठिकानों पर गुरूवार सुबह एक साथ छापा मारा। रतलाम के शुभमश्री कॉलोनी स्थित घर से अब तक 20 लाख रुपए कैश, 50 तोला सोना, 4 मकान और 2 प्लॉट की रजिस्ट्री मिली है। कृषि जमीन के भी दस्तावेज जब्त किए गए है और टीम को दो कारें भी मिली है।
बता दें कि भारत सिंह हाड़ा झाबुआ के देवझिरी में सेवा सहकारी समिति प्रबंधक है और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत हुई थी। इस पर टीम ने कार्रवाई की। रतलाम में भारत का घर है। डीएसपी लोकायुक्त संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारत सिंह के रतलाम, झाबुआ सहित तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई है और उनके पास से 2 कार और कृषि की जमीन का भी खुलासा हुआ है।

15 साल से पदस्थ हैं यहां
भारत सिंह हाड़ा पिछले 15 सालों से देवझिरी सोसाइटी में ही पदस्थ हैं, जहां वर्तमान में उन्हें करीब 35 हजार प्रति माह वेतन मिलता है। पता चला है कि भारत ने झाबुआ के सिद्धेश्वर कॉलोनी में अलग से प्राइवेट ऑफिस भी खोल रखा था।

शाम तक और होंगे खुलासे
लोकायुक्त टीम की अभी कार्रवाई चल रही है। अभी प्रारंभिक आकलन में इतनी संपत्ति सामने आई है। शाम तक टीम को और भी संपत्ति मिलने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *