Latestराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गुजरात मंत्रिमंडल गठन, 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ, शाम को विभागों का बंटवारा

गुजरात.  नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुरुवार को अपनी पूरी नई टीम बना ली। राजभवन में दोपहर 1:30 बजे हुई शपथ में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है, इनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम 4:30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री: राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा।

राज्य मंत्री: हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी, निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया।

नई सरकार में नंबर-2 का दर्जा होगा राजेंद्र त्रिवेदी का
भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट के मंत्रियों ने 5-5 के गुट में शपथ ली। सबसे पहले शपथ लेने वाले थे राजेंद्र त्रिवेदी, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद से आज ही इस्तीफा दिया। इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद ही वे मंत्री बना दिए गए। बताया जा रहा है कि पटेल की टीम में उनका दर्जा नंबर-2 का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *