किशोर कन्याल ने निगमामयुक्त और आशीष तिवारी सीईओ जिला पंचायत पदभार संभाला
ग्वालियर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी किशोर कान्याल ने नगर निगम आयुक्त और आशीष तिवारी ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार संभाला।कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में श्री कान्याल व श्री तिवारी ने एक दूसरे को कार्यभार सौंपा।
श्री कान्याल अभी तक जिला पंचायत ग्वालियर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और श्री तिवारी प्रभारी नगर निगम आयुक्त एवं अपर कलेक्टर ग्वालियर के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन दोनों अधिकारियों की नवीन पद स्थापना का आदेश जारी किया है।
