भीषण कार हादसे में देखते ही देखते जिन्दा जल गये 5 लोग
रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ में आज बुधवार को एक भीषण दुर्घटना हो गयी है। जिससे 5 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं, दूसरी ओर 2 अन्य लोग घायल हो गये हैं। रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना इलाके में गोला-रामगढ़ रोड़ पर मुरबंदा लारी के पास सुबह करीब 8 बजे एक कार की दूसरी ओर से आ रही बस से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी। कार के ऊपर बस बढ़ गयी और फिर कार में सवार सभी 5 लोग बुरी तरह फंस गये।
बॉडी जलने से नहीं हो पाई शव की पहचान
उन्होंने कहा है कि थोड़ी देर के बाद कार में आग लग गयी और एक लड़के और 2 महिलाओं सहित सभी 5 लोगों की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गये लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गये हैं। कि उनकी पहचान मुश्किल हो गयी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। रामगढ़ एसपी ने बताया कि गाड़ी पटना के आलोक रोशन के नाम से रजिस्टर है। मृतकों की पहलचान और अन्य कार्यवाही के लिये पटना पुलिस से संपर्क किया गया है।
