मप्र में कोरोना पर फिर सीएम शिवराज का अलर्ट, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सीएम ने कहा कि जबलपुर व उमरिया में बढ़ रहे केस चिंताजनक

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेशवासियों को कोरोना से अलर्ट किया है। सीएम ने कहा कि जबलपुर, उमरिया में बढ़ रहे केस चिंताजनक है। तीसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर दबे पांव आई थी इसलिए अभी से सतर्क और सजग रहना होगा। यदि केस बढ़े तो कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना भी मुश्किल होगा। सीएम शिवराज सिंह ने देर शाम कोरोना नियंत्रण के लिए बनाए क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ बातचीत की और कहा कि धार्मिक आयोजन भी ऐसे मनाएं ताकि संक्रमण न फैले। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और केरल में भी पिछले दो सप्ताह में केस में उछाल देखा गया, हमें सतर्क रहने की जरूरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम करने के लिए वैक्सीनेशन बड़ा हथियार है। इससे संक्रमण का असर कम होगा। इसलिए पात्र आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लगाने पर फोकस करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख (बीजेपी का चुनाव में मतदान के लिए वोटर्स को घर से निकालने के लिए बनाया सिस्टम) की तर्ज पर वैकसीनेशन अभियान को चलाया जाए। ताकि लोगों को घरों से सेंटर तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए हर 50 घर के लिए एक टोली बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *