कंजरों के डेरे से 400लीटर अवैध शराब की जप्त

ग्वालियर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए 13 सितम्बर को थाना प्रभारी भितरवार श्रीमती राजकुमारी परमार द्वारा मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
़ पुलिस थाना भितरवार की टीम तथा पुलिस लाइन से प्राप्त बल के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम चक मियांपुऱ एवं गोलपुरा कंजरों के डेरे की तलाशी लेने पर मौके पर से 400 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब तथा 14 ड्रम गुड़ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। थाना भितरवार पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *