30 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये वाहन चलाने का प्रशिक्षण दे रहा परिवहन विभाग

ग्वालियर. महिला सशक्तिकरण के लिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये परिवहन विभाग के आयुक्त की ओर से पूरे प्रदेशभर में निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। इसी के तहत ग्वालियर डॉ. भीमराव अम्बेड़कर पोलिटेक्निकल कॉलेज परिसर में 26 अगस्त से वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें लगभग 30 महिलायें और युवतियां लाभ ले रही है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर पोलिटेक्निकल कॉलेज की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। लगातार दो कारें और 7 प्रशिक्षकों की टीम आरटीओ एसपीएस चौहान की देखरेख में प्रशिक्षण दे रही है। यह जानकारी आरटीओ एसपीएस चौहान ने दी है।


प्रशिक्षकों की टीम हैं तैनात
आरटीओ की मौजूदगी में प्रशिक्षक आरटीओ एसपीएस चौहान, आरटीआई राजेन्द्र सोनी, एआरटीओ स्वाति पाठक, कॉलेज की ओर से योगेन्द्र वार्णेष्य प्रशिक्षण अभियान सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण अभियान में सहयोग कर रहे हैं विभाग की ओर से संजय पांडे, हृदेश शर्मा, अनवर खान, ताराचंद बाथम, सुरेश रजक और जगदीश राजौरिया।
30 महिलाओं का वाहन का प्रश्क्षिण दे रहे
हमारे विभागों की ओर पोलिटेक्निकल कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक 7 प्रशिक्षकों की टीम की देखरेख में लगभग 30 महिलाओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
एसपीएस चौहान, आरटीओ, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *