आपकी यात्रा सुखद हो – वैक्सीनेशन के लिये जिला प्रशासन की टीम चारों प्लेटफार्म पर है तैनात सुबह से शाम तक

ग्वालियर. आपकी यात्रा सुखद हो इसलिये जिला प्रशासन अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद है जब न्यूजमेलटूडे की टीम ने स्टेशन पर चारों ओर घूम कर देखा तो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक तैनात हैं। जबकि ग्वालियर के किसी भी सेंटर वैक्सीनेशन नहीं हो रहा था। लेकिन रेलवे स्टेशन पर बिना किसी रजिस्ट्रेशन पर दूसरा डोज लगाने के लिये तैयार थी। यह वैक्सीनेशन का अभियान एसडीएम सीबी प्रसाद के अनुभाग में 10 से 18 सितम्बर तक निरंतर चलाया जा रहा है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम कर वैक्सीनेशन
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुलदीप दुबे, आरआई होतमसिंह यादव, शिवदयाल शर्मा, पटवारी सुनील शर्मा, केके वर्मा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेटर उर्मिला राजौरिया, शिखा ठाकुर, दीक्षा सिंह कौरव, अमित यादव, वैरिफायर कृष्णा पाराशर, यश कुश्वाह, अजीत, रोमियो, मनोज मौर्य आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *