अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध पुलिस एवं प्रशासन की वृहद् कार्यवाही में 35 हाईवा, 01 पॉकलेन मशीन, 01 पनडुब्बी / मोटरबोट, 01 बोलेरो वाहन जप्त

अवैध रेत को वैध बनाने हेतु हेतु प्रयुक्त पर्चियां एवं दस्तावेज भी जप्त •
• लगभग 10 करोड़ रूपये के वाहन जप्त
भोपाल, भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुर मध्यप्रदेश में वर्षा के लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्माण प्राधिकरण द्वारा परिपत्र 1136 दिनांक 14.06.2019 जारी कर जिला स्तर पर स्थानीय परिवर्तनों के अनुसार नदियों में रेत खनन पर प्रतिबंध हेतु मानसून की अवधि पुनर्निधारण करने के निर्देश दिये गए हैं। जिले में अधीक्षक भू-अभिलेख से 14.06.2021 की स्थिति में जिले में हुई वर्षा के प्राप्त आंकड़े के अनुसार वर्तमान में जिले में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं होने से कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला शहडोल के आदेश 14 जून 2021 के अनुसार जिले में नदियों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध हेतु मानसून अवधि 30.06.2021 की मध्य रात्रि से 01.10.2021 तक निर्धारित की जाकर नदियों से रेत उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के द्वारा प्रकरण क. 606/18 दि. 15.04.19 के अनुसार सोन नदी से रेत उत्खनन / परिवहन में संलिप्त वाहन, मशीनरी जप्त करने के साथ ही उन्हें राजसात किये जाने के निर्देश दिये गए हैं।
पुलिस अधीक्षक शहडोल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पौड़ी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। जिसे पुलिस अधीक्षक शहडोल ने कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को अवगत कराया। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने हेतु एसडीओपी ब्यौहारी भविष्य भास्कर, थाना प्रभारी अनिल पटेल तथा तहसीलदार जयसिंहनगर दीपक पटेल के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु देर रात ग्राम पौड़ी स्थित रेत खदान पहुंची मुख्यालय शहडोल से अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य भी ग्राम पौड़ी एसडीएम जयसिंहनगर दिलीप पाण्डेय थाना प्रभारी जयसिंहनगर नरबद सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी सीधी बृजेन्द्र मिश्रा के साथ पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सेमरपाखा / पौड़ी कला में प्रवाहित सोन नदी में अवैध रूप से रेत खनिज के उत्खनन व परिवहन करते हुए 15 हाईवा एवं 01 पोकलेन मशीन तथा 01 पनडुब्बी / मोटर बोट जप्त की गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर 09 हाईवा ट्रकों के चालक हाईवा में रेत सहित तथा 11 खाली हाईवा ट्रक उमरिया सीमा की ओर भाग रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान अवैध रेत उत्खनन परिवहन कार्य में संलिप्त सफेद रंग की बोलेरो वाहन भी प्राप्त हुई। मौके से पर्चियां व रसीद कट्ठे बरामद हुए जिनका प्रयोग माफियाओं द्वारा अवैध रेत को वैध करने हेतु किया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चन्द्र सागर औऱ पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश गोस्वामी मौके का निरीक्षण करने ग्राम पौंडी थाना ब्यौहारी पहुंचे। जिनके मार्गदर्शन में संपर्ण कार्यवाही के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन / परिवहन करते हुए कुल 11 हाईवा खाली ट्रक एवं 24 हाईवा ट्रक रेत से भरे हुए, 01 पोकलेन मशीन, 01 बोलेरो वाहन तथा 01 पनडुब्बी मशीन जप्त किया गया जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 करोड़ 50 लाख रूपये है। मौके से अवैध रेत को वैध बनाने के लिए प्रयुक्त रसीद कट्टे व पर्चियां भी जप्त किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *