भिण्ड में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गयी, शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था
भिण्ड. गोरमी थाना क्षेत्र के सोंधा गांव में एक घर से शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यह खबर पुलिस को मिली कि सोंधा गांव में चाचा-भतीजे शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। वह घर के भीतर शराब को तैयार करते है फिर हाइवे पर बेच रहे हैं। यह सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है। यहां से पुलिस ने 32 पेटी शराब, शराब बनाने का केमीकल, मशीन और बारदाना जब्त किया है।
गोरमी पुलिस को गुरूवार की देर शाम सूचना मिली थी कि सोंधा गांव में अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करने की रणनीति बनाई गयी। यहां गांव के पुलिस पहुंची तो गांव में रहने वाले मंगलसिंह जादौन के घर में शराब का अवैध कारखाना संचालित होते हुए पाया। पुलिस ने पूरी रणनीति तैयार की और फिर छापामार। पुलिस ने मंगलसिंह को हिरासत में ले लिया। इसी समय चाचा को पुलिस के हाथों पकड़ता देख भतीजा चकमा देकर भाग गया।
पुलिस को मौके से 32 पेटी देशी प्लेन शराब, 50 लीटर शराब बनाने वाला (ओपी) केमीकल एवं क्वार्टर सील करने की मशीन क्वार्टर के ढक्कन एक हजार नग, खाली क्वार्टर एक हजार नग, रैपर 600 नग, शराब पैकिंग करने से 55 खाली कार्टून, हॉलमार्क का बंडल ( 2 हजार हॉलमार्क) एक बड़ा सैलो टेप शराब ग्रैब्डी नापने का मीटर जब्त किया गया है। पकड़े गये समान की कीमत लगभग 4 लाख रूपये बताई जा रही है। गोरमी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का कायम कर लिया है।

