नशे में धुत दिल्ली की मॉडल ने ग्वालियर की सड़क पर मचाया हंगामा, 30 मिनट तक थमा रहा ट्रैफिक

ग्वालियर. शहर के पड़ाव इलाके में बुधवार की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब शॉर्ट स्कर्ट में एक युवती ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती नशे में इस तरह धुत थी कि ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रहा थी। पर जो उसे समझाने जा रहा था उस पर वह बिल्ली की तरह झपट्‌टा मार रही थी। वह खुद को दिल्ली की मॉडल बता रही थी। इसी दौरान एक सेना की जिप्सी वहां से निकली तो युवती उसके सामने खड़ी हो गई। सेना के जवानों को गाड़ी रोकना पड़ी। अभी कोई कुछ समझता उससे पहले ही युवती ने गाड़ी की हैडलाइट्स में लातें मारना शुरू कर दिया। जवान ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया। वीडियो बना रहे लोगों से खुलेआम गाली बक रही थी। हंगामा ठीक पड़ाव थाना के पास सड़क पर चल रहा था। पर उस समय थाने पर महिला बल नहीं था। तत्काल महिला थाने से महिला आरक्षक बुलाई गई। इसके बाद युवती को काबू किया गया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। वह नशे में टुन्न थी। बाद में उसे बचाने के लिए दो युवतियां भी थाने पहुंची है। यह दिल्ली से ग्वालियर आई थीं। क्यों आई थीं यह खुलासा न पुलिस कर रही है न ही लड़कियां।

ऐसे शुरू हुआ हंगामा
बुधवार रात करीब 9 बजे ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट और टॉप में एक 22 से 24 साल की युवती लड़खड़ाते हुए पड़ाव थाना के सामने मुख्य रोड पर लड़खड़ाते हुए पहुंची। पहले तो लोग लड़की को देखकर हैरान हुए,लेकिन दांतों तले उस समय ऊंगलियां दबा लीं, जब युवती बीच सड़क पर आकर गाड़ियों को रोककर झगड़ा करने लगी। कुछ ही मिनट में वहां अच्छा खासा तमाशा खड़ा हो गया। युवती नशे में धुत होकर लडखड़ा कर चल रही थी। आर्मी की जिप्सी निकली तो युवती ने उसे रोक लिया। फिर चिल्लाते हुए सेना की कार से टिककर खड़ी हो गई। पहले तो पीछे की तरफ से जिप्सी में लातें मारी। इसके बाद मन नहीं भरा तो सामने आकर जिप्सी की हैडलाइट तोड़ दी। यह देखकर जिप्सी का चालक उतरकर आया और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती कहां मानने वाली थी, वह चिल्ला चिल्लाकर झगड़ने लगी। युवती को बीच सड़क पर हंगामा मचाते देखकर वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो युवती और हंगामा करने लगी। हंगामे की खबर मिली तो पड़ाव थाने की महिला आरक्षक सड़क पर पहुंची और युवती को पकड़ लिया, लेकिन युवती ने उसे भी धकिया दिया। किसी तरह महिला आरक्षक उसे लेकर थाने पहुंची। इसके बाद उसे मेडीकल कराने के लिए ले जाया गया। युवती काफी नशे में थी। पुलिस ने उसके खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

होटल में झगड़ा होने के बाद गुस्से में बाहर मचाया हंगामा
युवती के पकड़े जाने की सूचना पर उसे बचाने के लिए दो युवतियां और थाने पहुंची हैं। हंगामा मचाने वाली लड़की ने शुरू में खुद को दिल्ली की मॉडल बताते हुए अपनी पहचान कोहिमा मेहरा के रूप में दी थी, लेकिन बाद में वह खुद को हरियाणा की बताने लगी। आखिर में थाने आकर राजस्थान का पता भरवाकर चालान करवाया है। उसे बचाने आईं दो युवतियों ने उसके चालान की राशि भरी है। वह दिल्ली से ग्वालियर आकर एक होटल में बैठकर पार्टी करने की बात कह रही हैं। वहां झगड़े के बाद यह कोहिमा सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। पर वह क्यों आई थीं उनको यहां किसने बुलाया। यह साफ नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *