उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया

उत्तराखंड. राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने बताया कि मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दो दिन पहले ही नई दिल्ली में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी इसके बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर मौर्य तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मौर्य आगरा की मेयर रह चुकी हैं।

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और वोटर्स को लुभाने की तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव को देखते हुए राज्य में हर पार्टी वोट के लिए किसी न किसी जाति या समुदाय को अपनी तरफ करने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *