कोरोना की तीसरी लहर नागपुर में, पाबंदियों का ऐलान कभी भी

नागपुर. भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच कोविड़-19 की तीसरी लहर की दस्ता महाराष्ट के नागपुर में हो गयी है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने दी है और संकेत दिये हैं कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिये पाबंदियों का ऐलान कर सकता है।
नागपुर में तीसरी लहर ने दी दस्तक
दरअसल, कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने हाल ही में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य सहित कई सरकारी विभागों के सीनियर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद नितिन राउत ने बताया कि नागपुर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपने पैर जमा चुकी है। क्योंकि 2 दिनों में डबल फिगर में सक्रमण के मामले देखे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *